spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाकिसान एकता संघ ने भारत बंद को लेकर आपातकाल बैठक की

किसान एकता संघ ने भारत बंद को लेकर आपातकाल बैठक की

नोएडा।किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन सिंह प्रधान के आवाहन पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने प्रदेश कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया।

जिससे निर्णय लिया गया की उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी पदाधिकारी भारत बंद को सफल बनाने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे व भारत बंद को सफल बनायेगे।पंजाब व हरियाणा के किसानों को सरकार अकेला ना समझे।किसान एकता संघ मजबूती से उन के साथ खड़ा है।

आंसू गैस के गोले रबड़ बुलेट व कटीले तार लगा कर किसानों की मांगों को दबाया नही जा सकता।इस तरह दुर्भाग्य पूर्ण कार्यवाही कर किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नही किया जायेगा। हम देश के किसानों के साथ खड़े है कल हम पूर्ण रुप से बंद का आवाहन करते है।

इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह अम्बावता,प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण चौहान,प्रदेश सचिव अशोक शर्मा,नोएडा प्रभारी अर्जुन प्रजापति,वरिष्ठ पदाधिकारी टीकम सिंह चौहान,नोएडा उपाध्यक्ष शिवम शर्मा,रहीसुउदीन नेता जी,कैलाश शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन सिंह,किसान नेता रामकुमार सिंघल,विनोद कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र