Greater noida के ईकोटेक-3 में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया

0
933

विशेष वाहन चेकिंग अभियान

Greater noida के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के उद्योग केंद्र 2 में शनिवार शाम को पुलिस ने पानी की टंकी के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों और वाहनों की गहन तलाशी ली, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती। बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वालों और अधूरे दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने वालों के खिलाफ ई-चालान जारी किए गए। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।

औद्योगिक विहार 2 पुलिस चौकी इंचार्ज पूनम बघेल ने बताया,इस तरह के अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात अनुशासन बनाए रखना और अपराधों पर अंकुश लगाना है। हमारी कोशिश है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं।


पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here