Greater Noida Authority ने सड़कों की सफाई में लापरवाही पर लगाया जुर्माना

0
123

Greater Noida Authority

Greater Noida Authority ने शहर की प्रमुख सड़कों पर सफाई में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए ठेका कंपनी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बुधवार को प्राधिकरण के महाप्रबंधक (स्वास्थ्य) आरके भारती और वरिष्ठ प्रबंधक चरण सिंह ने अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा के मुख्य मार्गों के साथ-साथ 130 मीटर और डीएससी रोड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे धूल, गंदगी और सूखे पत्तों का जमावड़ा मिला, जिससे अधिकारियों ने नाराजगी जताई। सफाई कार्य के लिए जिम्मेदार कंपनी एंटनी वेस्ट हैंडलिंग पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया गया, जो उनके अग्रिम भुगतान से काटा जाएगा।महाप्रबंधक आरके भारती ने कंपनी को निर्देश दिए कि सड़कों की नियमित मैकेनिकल स्वीपिंग कराई जाए

किनारे पड़ी गंदगी व कूड़े को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि साफ-सफाई को लेकर नियमित निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here