नोएडा।नोएडा प्राधिकरण के सैकड़ों संविदा कर्मचारियों ने आज सेक्टर-5 स्थित जल विभाग पर धरना शुरु कर किया।अस्थायी कर्मचारी संघ के महासचिव विनोद शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की कई मूलभूत मांगों के समाधान के लिए यह धरना शुरु किया गया है।
यदि बृहस्पतिवार तक उनकी मांगों के समाधान का लिखित आश्वासन प्राधिकरण के शीर्ष अफसरों द्वारा नहीं दिया गया तो शुक्रवार से सभी विभागों में काम बंद हड़ताल शुरू की जाएगी। उनका कहना है कि कई वर्षों से उनकी मांगें नहीं मानी गई।हमेशा अधिकारी मौखिक आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
मांगें न मानी तो शुक्रवार से काम बंद करेंगे कर्मचारी :
विनोद शर्मा ने आगे बताया किउनकी मांगों में सभी कर्मचारियों को सीधे विभाग से जोडऩा, प्रत्येक कर्मचारी को 10 लाख का मेडिक्लेम देना, अस्पतालों में नियमित कर्मचारियों की तरह ओपीडी की सुविधा व इलाज, मृतक कर्मचारी के आश्रितों को लिखित में डयूटी का आश्वासन, अस्थायी कर्मचारी की मृत्यु पर अंत्येष्टि के लिए 10 हजार का खर्च देना, ऑन डयूटी कर्मचारी की मृत्यु पर 5 लाख का मुआवजा तथा झुग्गी झोपड़ी वालों की तर्ज पर संविदा एवं अस्थाई कर्मचारियों को फ्लैट व प्लांट देना शामिल है।