महापंचायत में शामिल हुए हजारों किसान

0
271

नोएडा।नोएडा प्राधिकरण की नीतियों के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरना को लेकर 21 फरवरी को महापंचायत हुयी।

महापंचायत में सहयोगी किसान संगठन और हजारों की तादाद में किसान एकत्रित हुए। किसानों का आरोप है कि सैक्टर 142 शाहदरा गांव में किसान नेता हातम सिंह भाटी की वर्षों पुरानी दुकानों को नोएडा प्राधिकरण ने तोड़ दिया। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का कहना है कि महापंचायत में उत्तर प्रदेश के जिलों से हजारों की तादाद में आने वाले संगठन के कार्यकर्ताओ को पुलिस प्रशासन ने तानाशाही से नोएडा आने से रोका गया और कुछ किसान नेताओ को नजर बन्द किया गया।

भारतीय किसान यूनियन ( किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर, भारतीय किसान यूनियन डब्लू एफ फाऊँडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह गुर्जर, भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) भारतीय किसान यूनियन (शिवपाल) ,भाकियू शक्ति (सलाई) दलबल सहित महापंचायत में पूर्ण समर्थन देने पहुँचें।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन प्रशासन का रवैया किसानों के हित में नहीं है किसानों की आवाज को दबाने और कुचलने का काम किया जा रहा है। जो अपनी जायज बात की आवाज शासन प्रशासन के सामने उठाने की कोशिश करता है उसके ऊपर कार्यवाही का डर दिखाकर उसकी आवाज को दबा दिया जाता है।जिन किसानों ने अपनी पुस्तैनी जमीन पर नोएडा को बसाया।उन्ही किसानों को आज नोएडा प्राधिकरण ने घर से बेघर करने में लगा हुआ है।

जहां कभी किसानों के गांव और खेतों मै हरी भरी फसलें लहराती थी आज वहां चट्टान जैसी इमारतें खडी है किसान अपनी छत के लिए प्राधिकरण के चक्कर काट काट कर थक गये लेकिन उन्हें उनका अधिकार नही मिल पा रहा है।संगठन की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रशासन ने स्टे के बावजूद दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की है जिन दुकानों को तहस-नहस किया वहां एक बेसहारा तीन दिन की जच्चा बच्चा थी उसको भी बेदर्दीयों ने नहीं बक्सा उसका खाने पीने का सारा सामान दबा दिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने महापंचायत में किसानों को सम्बोधित करते हुए ऐलान किया कि चार बजे सभी किसान दिल्ली कूच करेंगें ऐलान होते ही प्रशासन के हाथ पैर फूल गये और आनन फानन में प्राधिकरण के ओएसडी महेन्द्र प्रसाद व अन्य अघिकारियों ने किसानों से वार्ता कर दो दिन का समय मागां।सभी किसानों की सहमति से दो दिन का समय दे दिया है

यदि दो दिन मै समस्याओ का समाधान नही हुआ तो किसान शीघ्र बडी महापंचायत कर दिल्ली कूच करने का निर्णय लेंगें।इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र भाटी राष्ट्रीय संगठन मन्त्री नीरज भडाना, राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा सोनिया शर्मा प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन खारी, प्रदेश सचिव श्रीपाल भाटी, प्रदेश सचिव ऊधम

नम्बरदार, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष गुर्जर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना, प्रदेश.उपाध्यक्ष मोहित प्रधान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिलाध्यक्ष हापुड महेश शिशोदिया, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष फहीम अंसारी, तहसील अध्यक्ष दादरी शोविंदर भाटी मोदीनगर तहसील अध्यक्ष अंकित नागर आदि हजारों किसान और महिलाए मौजूद रहे।

किसानकिसान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here