spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाकिसानों के धरने के सामने झुका प्रशासन, लेखपाल को किया संस्पेंड

किसानों के धरने के सामने झुका प्रशासन, लेखपाल को किया संस्पेंड

नोएडा प्राधिकरण में तैनात लेखपाल मनोज कुमार सिंघल को आज नोएडा
सीईओ लोकेश एम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। लेखपाल मनोज का एक वीडियो 17 नवंबर
2023 को सोशल मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर घूस लेते हुए वायरल हुआ था। इस मामले को लेकर
भारतीय किसान यूनियन मंच के कार्यकर्ता चार दिनों से नोएडा प्राधिकरण पर धरना-प्रदर्शन करते हुए
भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपाल मनोज सिंघल को निलंबित करने की मांग कर रहे थे।

गुरूवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने एक कार्यालय आदेश जारी कर लेखपाल मनोज
कुमार सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फरमान जारी किया। लेखपाल मनोज के निलंबित
होने की जानकारी मिलने पर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों में हर्ष छा गया। किसानों ने एक-दूसरे को
बधाई देकर अपनी जीत का इजहार किया।

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया
कि किसानों की मेहनत रंग लाई है। वहीं नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय
खत्री ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने वायरल वीडियो और अन्य सबूत के आधार पर लेखपाल मनोज
सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

भारतीय किसान यूनियन मंच के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष चौहान ने बताया कि लेखपाल
मनोज सिंघल किसानों का शोषण कर रहा था। फर्जी कागजी कार्यवाही का भय दिखाकर किसानों से धन
उगाही करता था।

मनोज सिंघल के कई वीडियो और ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर धन उगाई करते हुए वायरल हैं।
इससे यह सिद्ध होता है कि मनोज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार रोकने की जीरो टोल
नीति का पालन नहीं कर रहा था और किसानों से निरंतर धन उगाई में लगा हुआ था। ऐसे भ्रष्ट
लेखपाल को नोएडा प्राधिकरण द्वारा हटाया जान बेहतर रहा।

लेखपाल होने पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान संरक्षक सुरेंद्र प्रधान, सुरेश प्रधान, सूरज प्रधान,
रिंकू यादव, रोहित शर्मा, प्रिंस चौहान, फूल कुमार चौहान, प्रिंस भाटी, रामपाल चौहान, विमल त्यागी,
सोनू चौहान, सुरेश त्यागी सोनू चपराना, राजवीर चौहान, राजेश चौहान सहित अन्य किसानों ने नोएडा
सीईओ का धन्यवाद किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र