spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पंजीकरण के लिए एक बार फिर चला...

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पंजीकरण के लिए एक बार फिर चला विशेष अभियान

नोएडा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के तहत ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों का पंजीकरण करने के लिए जनपद में एक बार फिर विशेष पंजीकरण अभियान शुरू किया गया है। योजना में पंजीकरण बढ़ाने के लिए शासन की ओर से तीन विशेष अभियान पहले चलाए जा चुके हैं।

पहला अभियान 30 नवम्बर से एक दिसम्बर तक चलाया गया। इसके बाद इसे आठ दिसम्बर तक के लिए बढ़ा दिया गया। दूसरा अभियान 18 से 22 दिसम्बर तक चला। तीसरा अभियान दो जनवरी से 16 जनवरी तक चला। अब फिर 29 जनवरी से अभियान शुरू हुआ है जो 15 फरवरी तक चलेगा।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं योजना के नोडल अधिकारी डा. ललित कुमार ने कहा- इन अभियानों को बार-बार चलाने का मकसद गर्भवती एवं धात्री माताओं को प्रथम सन्तान एवं द्वितीय सन्तान (लड़की) होने पर लाभ दिये जाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण किया जाना है। उन्होंने बताया- योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने के लिए नगरीय स्वास्थ्य इकाइयों पर एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा सकता है। ग्रामीण स्वास्थ्य इकाइयों पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम), ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम), एमसीटीएस ऑपरेटर, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं से संपर्क पंजीकरण कराया जा सकता है।

उन्होंने बताया –पहली बार गर्भवती होने पर गर्भधारण से 570 दिन के अन्दर लाभ के लिए पंजीकरण किया जा सकता है। साथ ही पहली बार मां बनने वाली गर्भवती के लिए मिलने वाली राशि केवल दो किस्तों में देय होगी, जिसमें प्रथम किश्त 3000 रुपये एवं द्वितीय किश्त 2000 रुपए के रूप में लाभार्थी के पंजीकृत बैंक खाते में भेजी जाती है। वहीं अब नई व्यवस्था के अन्तर्गत द्वितीय संतान बालिका होने पर धनराशि 6000 रुपए एकमुश्त दी जाएगी। इसमें शिशु के जन्म से 270 दिन के अन्दर लाभ के लिए पंजीकरण किया जा सकता है।

द्वितीय संतान बालिका यदि एक अप्रैल 2022 को या उसके बाद जन्म लेने की दशा में लाभ के लिए पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए pmmvy.wcd.gov.in पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जिला कार्यक्रम सहायक अदिति करण के मोबाइल नं. 8882228683 पर योजना संबंधी जानकारी ली जा सकती है।

जिला कार्यक्रम सहायक अदिति करण ने बताया- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना-02 के तहत अब तक 1375 लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 1174 पंजीकरण पहली सन्तान के लिए और 201 पंजीकरण दूसरी सन्तान बालिका के लिए हुए हैं। दो जनवरी से 16 जनवरी तक चले तीसरे अभियान में 868 पंजीकरण हुए थे। उन्होंने बताया- दूसरी संतान बालिका होने पर पात्रता के लिए अपलोड किए जाने वाले इन प्रमाणपत्रों में से कोई एक लाभार्थी के पास होना जरूरी है –

1- महिलाएं जिनकी कुल वार्षिक आय रुपये आठ तीसरा अभियान दो जनवरी से 16 जनवरी तक चला।लाख प्रति वर्ष से कम हो
2- मनरेगा जॉब कार्ड धारक महिला
3- महिला किसान जो किसान सम्मान निधि की लाभार्थी हो
4- ई-श्रम कार्ड धारक महिलाएं
5- आयुष्मान भारत के अन्तर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) लाभार्थी महिलाएं
6- बीपीएल राशन कार्ड धारक महिलायें।
7- महिलाएं जो आंशिक रूप से (40प्रतिशत) या पूर्णतः दिव्यांग हो
8- अनुसूचित जाति (एससी) महिलाएं
9- अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिलाएं
10- गर्भवती एवं धात्री महिला आंगनबाड़ी वर्कर / आंगनबाड़ी सहायिका / आशा कार्यकर्ता
11- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत राशन कार्ड लाभार्थी महिलाएं।

योजनायोजना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र