बेसहारा व विकलांग महिलाओं के बीच मनाया प्रियंका गाँधी का जन्मदिन

0
290

आज दिनांक 12 जनवरी 2024 को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया विभाग की यूपी अध्यक्ष पंखुड़ी पाठक व प्रदेश प्रवक्ता अनिल यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सेक्टर 34, स्तिथ नारी निकेतन में बेसहारा व विकलांग महिलाओं के लिए भोज का आयोजन किया।

पंखुड़ी पाठक ने बताया कि प्रियंका गाँधी महिलाओं को राजनीति में बढ़ाने की पक्षधर हैं व राजनीतिक फ़ायदे नुक़सान कि परवाह किए बिना महिलाओं के पक्ष में फ़ैसला लेती हैं, इसी कड़ी में उन्होंने यूपी विधान सभा चुनाव में 40% प्रतिशत टिकट महिलाओं के लिए आरक्षित कर महिलाओं को नेतृत्व देने की दिशा में अहम कदम उठाया था।
ज्ञात हो कि पंखुड़ी कांग्रेस की नोएडा से प्रत्याशी भी रही हैं।


वहीं अनिल यादव ने बताया की प्रियंका गाँधी जी अपने कार्यकर्ताओं को सदैव ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रेरित करती हैं। उनके इसी जन सेवा के भाव को आगे बढ़ाते हुए हमने उनके जन्मदिन पर ये आयोजन किया है।
इस मौक़े पर पूर्व ज़िला प्रवक्ता पवन शर्मा, पीसीसी सदस्य चरण सिंह, किसान नेता उदयवीर यादव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अमित यादव, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मो० चंद आदि साथी मौज़ूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here