spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाNCR में मौसम विभाग ने फिर जारी किया हीट वेव का अलर्ट

NCR में मौसम विभाग ने फिर जारी किया हीट वेव का अलर्ट

हीट वेव का अलर्ट

NCR  में मंगलवार से मौसमसाफ रहने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ने लगेगा। आज सुबह के समय तापमान में 3 डिग्रीसेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।बीते दिनों हुई आंधी व बारिश से तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई थी। अब मौसम साफ है।

सुबह से धूप खिलने के साथ मौसम सामान्य बना हुआ है। इसके चलते ही मौसम विभाग ने अबआने वाले दिनों में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दोदिनों के अंदर ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाएगा। मौसम विभागने तीन दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री औरन्यूनतम तापमान 24 डिग्री बने रहने की संभावना है।

NCR में मौसम विभाग ने फिर जारी किया हीट वेव का अलर्ट
NCR में मौसम विभाग ने फिर जारी किया हीट वेव का अलर्ट

इसके बाद मौसम विभाग ने अगले तीन दिनोंतक हीट वेव के अलर्ट को जारी किया है, जिसमें 16, 17 और 18 अप्रैल शामिल हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24डिग्री बने रहने की संभावना है। वहीं, 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतमतापमान 24 डिग्री बने रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद अगले दिन, 18 अप्रैल कोअधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री होने की संभावना जताई गई है।इन तीन दिनों के बाद मौसम विभाग के मुताबिक, हीट वेव का असर कुछ कम होता दिखाई देगा।

19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावनाजताई गई है। जबकि 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्रीरहने की संभावना जताई गई है। वहीं, 21 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतमतापमान 24 डिग्री बने रहने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए इन आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ में हुई गड़बड़ी केकारण लगातार मौसम में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का यह भीमानना है

कि आने वाले दिनों में एक बार फिर तेज बारिश और हवा का सामना दिल्ली NCRर केलोगों को करना पड़ सकता है, जिसके बाद पारे में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र