spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाNoida श्रीराम कथा के लिए बैंड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

Noida श्रीराम कथा के लिए बैंड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा

Noida में मंगलमय परिवार न्यास की तरफ से दिव्य श्री राम कथा का आयोजन 1 से 9 फरवरी 2025 तक शाम 3:00 बजे से 6:00 तक रामलीला मैदान नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21A में किया जाएगा। इसी क्रम में दिव्य श्रीरामकथा से पहले शुक्रवार को Noida स्टेडियम में बैंड बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गई। इसमे सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

महिलाओं के सिर पर कलश थे जबकि पुरुषों के हाथ मे मंजीरा बज रहे थे। इस दौरान बंसीधर दास के नेतृत्व में इस्कॉन Noida की टीम और वाईएसएस फाउंडेशन के वोलेंटियर भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए और नोएडा पुलिस व ट्रैफिक पुलिस भी साथ साथ चल रहे थे।नोएडा स्टेडियम में लगभग 9 दिन तक चलने वाली यह राम कथा वृंदावन में चल रही श्रीजी की रसोई की सहायतार्थ होगी। राम कथा का वाचन/ गायन प्रख्यात मानस मर्मज्ञ पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज द्वारा किया जाएगा।

कलश यात्रा गेट नम्बर सात से शुरू हुई और सेक्टर 12 में पेट्रोल पंप के सामने से निकलकर सेक्टर 22 और एडोब चौराहे से सेक्टर 25 की तरफ घूमी। गेट नम्बर 4 से कलश यात्रा ने स्टेडियम में प्रवेश किया। इसके बाद वापसी कथा स्थल पर समापन हुआ। कलश यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम दरबार और पवित्र श्री रामायण रथ में विराजमान थे। समापन के बाद सभी कलशों को मंच के साथ रख दिया गया।

उल्लेखनीय है कि वृंदावन में चल रही श्रीजी की रसोई का संचालन पूज्य महाराज जी के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2022 से किया जा रहा है। इस पावन प्रकल्प का शुभारंभ पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया था। इस प्रकल्प के लिए भवन को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रसोई के संचालन के लिए दिया गया। दिसम्बर 2024 तक इस रसोई में अतिथियों की संख्या 9 लाख तक पहुंच गई है। आप सब की सहायता से चलने वाली इस रसोई की सहायता के लिए ही नोएडा में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

Noida श्रीराम कथा के लिए बैंड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
Noida श्रीराम कथा के लिए बैंड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

इस कथा के माध्यम से Noida के 1100 परिवारों को मंगलमय परिवार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने बताया कि श्री राम कथा के लिए भव्य पंडाल लगाया गया है। शुक्रवार को रामलीला मैदान से भव्य कलश यात्रा सुबह 10.30 बजे से निकाली गयी।राम कथा के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में महेश गुप्ता जी ने बताया कि पंडाल में लगभग ढाई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। कथा सुनने वालों के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से लाने और ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की जा रही है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र