Homeकमिश्नरेट समाचारनोएडा ज़ोनNoida:बीएलओ के ऊपर दबाव कम करने के SIR का समय 6 महीने...

Noida:बीएलओ के ऊपर दबाव कम करने के SIR का समय 6 महीने बढ़या जाये : मुकेश यादव

SIR का समय कम से कम 6 महीने बढ़ाने की मांग

Noida: नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सेक्टर-52 Noida पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि SIR से लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है

नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि SIR का समय कम से कम 6 महीने बढ़ाया जाए।पूरे Noida विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा व जिला प्रशासन द्वारा जागरुकता अभियान व हेल्प डेस्क लगाए जाएं जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।भारतीय जनता पार्टी तानाशाही के द्वारा सरकार चला रही है आए दिन जनता पर कोई ना कोई नियम डालने का काम करती है।नए नए तरीके के नियम लाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है।जमीनी स्तर पर प्रदेश की सरकार द्वारा कोई भी विकास कार्य की योजना को आगे नहीं बढ़ाया गया है।


अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरियाणा के सहप्रभारी लियाकत चौधरी ने कहा किबीएलओ के ऊपर बहुत दबाव है
उनके साथ प्रशासन द्वारा वालंटियर लगाए जाएं।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नोएडा कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में व शहर में कैम्प लगाकर लोगो को जागरुक किया जाए।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव,कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी,संगठन प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा,महानगर के सचिव सुल्तान विधूड़ी,महानगर के महासचिव कैप्टन रावत,सचिव सतीश पांचाल,कार्यालय प्रभारी अरुण प्रधान आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र