नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने जरुरतमंद बालिकाओं को पुनः प्रयोज्य पैड का वितरण किया

0
259

नोएडा।जरुरतमंद बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने स्टेट बैंक आफ इंडिया (आर बी ओ- २ ) के सहयोग से स्कूल कंपोजिट स्कूल मोरना, सेक्टर 35 नोएडा में 200 ल़डकियों को पुनः प्रयोज्य पैड का वितरण किया।

राष्ट्रीय मिडिया प्रमुख अलका वर्मा ने बताया कि लड़कियों को माहवारी के समय होने वाली समस्या एवं उस समय सामान्य दिनचर्या जीने की आदत, कैसे साफ सफाई रखी जाती है? ताकि किसी प्रकार का इन्फेक्शन ना हो एवं सबसे अधिक पुनः प्रयोज्य पैड के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्तिक क्लिनिक की गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ – विनीता शर्मा के द्वारा बच्चों को पुनः प्रयोज्य पैड को किस तरह इस्तेमाल करना है

, उसके पर्यावरण दृष्टिकोण से क्या फायदे हैं? यह स्वास्थ्य की दृष्टि से कितना उपयोगी है? सेनेटरी पैड एवं रियूजबल पैड के बारे में लड़कियों को विस्तार से बताया गया। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संस्थापक मीनाक्षी त्यागी ,निदेशक विनीता सोपोरी, पुकार प्रभारी प्रतिमा तिवारी,

एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की आर.बी.ओ -२ शाखा की तरफ से आए हुए पदाधिकारी अनु यादव प्रियंका और स्वाति ने लड़कियों को रीयूजबल पैड बांटे।इस दौरान लड़कियों ने गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ – विनीता शर्मा से जानकारी हेतु बहुत से सवाल किए जिसका डॉक्टर विनीता शर्मा जी की तरफ से बहुत अच्छे से समझा कर बच्चों को जवाब दिया।

विद्यालय की प्रिन्सिपल शांति पांडेय ने 200 ल़डकियों को रीयूजबल पैड बांटने एवं ज्ञानवर्धक जानकारी देने के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here