spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाकिसानों का अनिश्चितकालीन धरना 56 वे दिन भी लगातार जारी चार सितम्बर...

किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 56 वे दिन भी लगातार जारी चार सितम्बर को किसान महापंचायत

 

नोएडा: सैक्टर 142 शहदरा गांव मै ग्रुप 108 भूटानी बिल्डर व प्राधिकरण के विरोध मै भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व मै किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 56 वे दिन भी लगातार जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन किसानों से बार-बार समाधान का समय लेकर किसानों को गुमराह कर रहा है।

9 अगस्त को किसानों की महापंचायत मै प्राधिकरण के भूलेख अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह और पुलिस-प्रशासन के अघिकारियों के बीच किसानों से हुई वार्ता के दौरान एक सप्ताह मै किसान की जमीन की पैमाइस कर बिल्डर से मुक्त कराने का वादा किया गया था और तब तक बिल्डर के निर्माण कार्य बन्द करने का भी वादा किया गया था लेकिन प्राधिकरण औेर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी किसानों से वादा खिलाफी कर रहे है ना ही किसान की जमीन की पैमाइस कर बिल्डर से मुक्त करायी गयी और ना ही बिल्डर का निर्माण कार्य बन्द कराया गया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का कहना है ।

प्राधिकरण और प्रशासन उन भ्रष्ट प्रशासनिक अघिकारियों को बचाना चाहता है जिन्होने गलत तरीका अपनाकर बिल्डर से साठगांठ कर किसान की जमीन को बिल्डर को कब्जा करा दिया प्राधिकरण और प्रशासन को अच्छी तरह से पता है कि किसान की लगभग चार बीघा जमीन बिल्डर के कब्जे मै है और कुछ अधिकारी इस बात को मान भी रहे है लेकिन भ्रष्टाचार मै लिप्त कर्मचारियों व अघिकारियों को बचाने के चक्कर मै किसानों का बहुत बडा नुकसान करने के चक्कर मै लगे हुए है ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का कहना है कि किसान चाहते थे कि समाधान शान्तिपूर्ण तरीक़े से निष्कासित हो जाए लेकिन प्रशासन और प्राधिकरण जवान और किसान के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर रहा है किसान कब तक धैर्य बनाए रखे जब किसानों के साथ बार बार छलावा किया जायेगा तो किसानों का धैर्य का बांध तो टूटना सम्भव है अब गुस्साए किसान 4 सितम्बर को धरनास्थल पर महापंचायत कर भूटानी बिल्डर के निर्माण कार्य बन्द कराकर गेट पर पर तालाबंदी करेंगें और किसान की जमीन को कब्जा मुक्त करायेंगे ।

महापंचायत की तैयारी मै संगठन के सभी कार्यकर्ता जुट गए है। गांव गांव जनसंपर्क अभियान जारी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने अपने सहयोगी किसान संगठनों को आमन्त्रित कर दिया है जिनमें राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह, भारतीय किसान यूनियन ( वेल्फेयर) राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव प्रधान, जय जवान जय किसान के अध्यक्ष सुनील फौजी, भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान, सयुंक्त किसान मजदूर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पडिंत, भारतीय किसान सभा के रूपेश वर्मा, मध्य प्रदेश से किसान नेता दीपक कुमार, भारतीय किसान यूनियन (अमृतसर) राष्ट्रीय अध्यक्ष जसकरण सिंह, भारतीय किसान एकता संग,भारतीय किसान यूनियन अजगर, भारतीय किसान यूनियन अम्बावता,भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) शत्रु सम्पत्ति जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष डाक्टर बबली गुर्जर, जनवादी मोर्चा के प्रोफेसर अमित प्रधान आदि सैकड़ों किसान संगठन लगभग दस हजार किसानों व महिलाओं के पहुंचने की उम्मीद है अब किसान हर स्थित का सामना करने के लिए मजबूर हो गये है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय महासचिव शौकत अली चेची, राष्ट्रीय संगठन मन्त्री यशपाल भाटी,प्रदेश महामन्त्री रामरिक भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी,जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, जिला अध्यक्ष मुरादाबाद फहीम, जिलाध्यक्ष अमरोहा राशिद,जिला उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव ,जिला उपाध्यक्ष आमोद भाटी, तहसील अध्यक्ष सोविदंर भाटी,तहसील उपाध्यक्ष मनवर अली, वरूण भाटी, जगत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

किसान महापंचायत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र