Homeप्राधिकरण समाचारग्रेटर नोएडाJewar ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी की मजबूती हेतु लौदाना से नोएडा तक...

Jewar ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी की मजबूती हेतु लौदाना से नोएडा तक बस सेवा का शुभारंभ

ग्राम लौदाना से नोएडा बस स्टेशन (सेक्टर-37) तक परिवहन बस सेवा का विधिवत शुभारंभ

Jewar विधानसभा में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को आपस में जोड़ते हुए सुगम, सुरक्षित एवं किफायती आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

आज ग्राम लौदाना से नोएडा बस स्टेशन (सेक्टर-37) तक परिवहन बस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि बस सेवा क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के साथ-साथ आमजन के दैनिक जीवन को आसान बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।यह परिवहन बस सेवा ग्राम लौदाना से प्रारंभ होकर छपना मोड़, कस्बा जहांगीरपुर, बंकापुर, नीमका, जेवर, जेवर कट, दयानतपुर, फलैदा, खेड़ा मोड़, मिर्जापुर, दनकौर, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, परीचौक, बॉटनिकल गार्डन होते हुए सेक्टर-37 नोएडा बस स्टेशन तक संचालित होगी। इस बस सेवा के शुरू होने से विद्यार्थियों को शिक्षा संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, किसानों को सहूलियत होगी, श्रमिकों को रोजगार स्थलों तक सुगम आवागमन प्राप्त होगा तथा महिलाओं और बुजुर्गों को किफायती सुविधा उपलब्ध होगी।

Jewar ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी की मजबूती हेतु लौदाना से नोएडा तक बस सेवा का शुभारंभ
Jewar ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी की मजबूती हेतु लौदाना से नोएडा तक बस सेवा का शुभारंभ

Jewar के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह बस सेवा केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को सरल बनाकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने का माध्यम बनेगी।जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि जनसेवा, जनसुविधा और समग्र विकास के संकल्प के साथ जेवर विधानसभा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में क्षेत्र को और भी कई जनहितकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

बस के शुभारंभ के मौके पर Jewar के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने किसानों और विद्यार्थियों के साथ ग्राम लौदोना से जहांगीरपुर तक की यात्रा भी की।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र