किसानों की बात नहीं मानी तो 21 फ़रवरी को दिल्ली कूच करेंगे ।

0
281
If farmers are not listened to, they will march to Delhi on 21st February.

21 फ़रवरी को दिल्ली कूच करेंगे,किसानों की बात नहीं मानी तो ।

नोएडा।नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ चल रहे किसानों का प्रदर्शन अभी समाप्त होता नजर नहीं आ रहा है।किसानों व प्राधिकरण के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। आश्वासन के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर एक बार फिर किसान प्राधिकरण के खिलाफ लामबंद हो गए हैं।

इसी क्रम में आज नोएडा के मीडिया क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (बलराज) केप्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने शहदरा गांव में बिना किसी सूचना के दुकानों को तहस-नहस कर दिया जबकि उनपर उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने स्टे दे रखा था।

 

 

किसानों की बात नहीं मानी तो 21 फ़रवरी को दिल्ली कूच करेंगे ।
किसानों की बात नहीं मानी तो 21 फ़रवरी को दिल्ली कूच करेंगे ।

जिससे दुकानदारों को काफ़ी नुकसान हुआ है।जिसको लेकर किसान संगठनो ने नोएडा प्राधिकरण की इस कारवाई का विरोध किया।हातम सिंह भाटी ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के स्टे होने के बावजूद भी आज बिना सूचित किए प्राधिकरण के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मदद से चोरों की तरह सुबह सात बजे दुकानों को तहस-नहस कर दिया जिसमें गरीब दुकानदारों का लगभग साठ से सत्तर लाख का सामान का नुकसान हुआ है।

जैसे ही इसकी जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी को हुई।तो उन्होंने मौके पर पहुच कर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरु किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि प्राधिकरण के जिन अधिकारियों ने यह कार्रवाई की उनके ऊपर सैक्टर 142 थाने कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर थानाध्यक्ष को दे दी गई है व कार्यकर्ताओ के साथ बुरा बर्ताव करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।

इस प्रकरण में आगामी 21 फरवरी को महापंचायत का ऐलान किया गया है।इसके अलावा प्रकरण में रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह के दिल्ली आवास के घेराव के लिए सभी किसानसंगठनो व कार्यकर्ताओं का आव्हान किया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी, प्रदेश अध्यक्ष हातिम भाटी,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, जिला उपाध्यक्ष उधम भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय प्रताप एडवोकेट, सोविन्द्र भाटी,जितेंद्र सिंह,रामवीर भाटी,फईम मंसूरी,दिलदार अंसारी,अजीत सिंह

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय संगठन मन्त्री नीरज भडाना, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी प्रदेश प्रवक्ता विपिन खारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप

भाटी, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद फहीम मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, अंशू नागर, रिकूं भडाना, रामरिक भाटी सोविदंर भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े-गौतमबुद्ध नगर में डीएम ने दिए जांच के आदेश,किसान आंदोलन के बीच किसान नेता पर एफआईआर, दूसरे के खिलाफ अवैध सम्पति की जांच शुरू

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here