Greater Noida Authority के ओएसडी इंदु प्रकाश ने किया सेक्टर डेल्टा टू का दौरा

0
458

Greater Noida Authority

Greater Noida Authority दिवाली से पहले मुद्दों से निपटने के बारे में गंभीर है। इस संबंध में Greater Noida Authority  ने चेतावनी दी है कि अगर ठेकेदारो ने समय नहीं दिया तो उनका बहिष्कार कर दिया जाएगा

इस मौके पर कार्यरत आर डब्लू ए महासचिव सामाजिक कार्यकर्ता आलोक नागर ने बताया कि सेक्टर डेल्टा टू की समस्याओं को लेकर एसीओ लक्ष्मी से शिकायत की थी।एसीओ महोदया ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेक्टर की समस्याओं को जानने के लिए Greater Noida Authority के ओएसडी इंदु प्रकाश को सेक्टर डेल्टा टू में भेजा।उनके साथ डेल्टा टू निवासियों ने सेक्टर मैं जगह-जगह घूम कर सेक्टर की समस्त समस्याओं से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत कराया गया और दीपावली से पहले सभी समस्याओं के समाधान की मांग की।जिसके बाद पेड़ों की छटाई
का कार्य किया गया।वही चेतावनी दी कि दीपावली से पहले छटाई का कार्य पूर्ण होना चाहिए।

सेक्टर के अंदर आवारा पशु, आवारा कुत्तों का आतंक है पार्क और ग्रीन बेल्ट की सौंदर्य करण, सेक्टर में पूरी तरह से चरमरा गई सफाई व्यवस्था को एक हफ्ते के अंदर सही करने का समय ओएसडी ने ठेकेदार उनके सुपरवाइजर को दिया।अगर आगे से सफाई के संबंध में या हॉर्टिकल्चर विभाग की तरफ से कोई शिकायत मिलती है तो उस पर पेनल्टी लगाई जाएगी। ओएसडी इंदु प्रकाश ने यह चेतावनी स्वास्थ्य विभाग और हॉर्टिकल्चर विभाग के ठेकेदारों को दी जगह-जगह सेक्टर में जो बाउंड्री तोड़कर बनाए गए हैं उनको जल्द से जल्द बंद करने के निर्देश दिए गए पार्क में एलईडी लाइट है और जिम और झूला जल्द से जल्द लगाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अनिल भाटी, आलोक नागर , गजराज भाटी, रिंकु भाटी,बॉबी भाटी, अरविंद गिरी काफी संख्या सेक्टर के और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संबंधित मैनेजर, जेई, सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here