विधुत आपूर्ति ठप
Greater noida रबूपुरा शुक्रवार शाम आये तेज तूफान के कारण क्षेत्र में विधुत आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन तक भी आपूर्ति बहाल नहीं होने के चलते जनता में त्राहिमाम मचा है तो वहीं विभागीय अधिकारियों की उदासीनता की भी पोल खुल गई। हालांकि विभाग आपूर्ति को जल्द सुचारू करने का दावा कर रहा है।
लोगों के मुताबिक शुक्रवार शाम के समय आई आंधी के बाद से क्षेत्र में बिजली गायब हो गई। जिसके कारण रबूपुरा व भट्टा स्थित उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाले पारसौल, आछेपुर, मुतैना, चांदपुर, पचोकरा, नगला, उटरावली, महमदपुर, तीर्थली, बीरमपुर, आकलपुर, म्याना, रौनीजा, खेड़ा, भाईपुर, फलैदा समेत दर्जनों गांव में अंधेरा पसर गया। अगले दिन सुबह तक भी बिजली नहीं आने के बाद लोग अधिकारी व कर्मचारियों के फोन खटखटाते रहे लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।

जिसके चलते लोगों में आक्रोश व्याप्त होने लगा तथा विभिन्न किसान संगठन जनता से संपर्क कर धरना प्रदर्शन की तैयारी करने लगे। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी जनता की समस्याओं को दरकिनार कर आराम से बैठे रहते हैं।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh