spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारग्रेटर नोएडाGautam budh nagar सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव...

Gautam budh nagar सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान के विरोध में विशाल मार्च और प्रदर्शन

डॉ. भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के खिलाफ रोष प्रकट किया

Gautam budh nagar बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी अमर रहें” और “बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के खिलाफ रोष प्रकट किया।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि सपा द्वारा लगातार बाबा साहेब का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने अपनी तुलना बाबा साहेब से की, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती है। प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।

Gautam budh nagar सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान के विरोध में विशाल मार्च और प्रदर्शन
Gautam budh nagar सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान के विरोध में विशाल मार्च और प्रदर्शन

वरिष्ठ नेता विजय गौतम ने कहा कि सपा ने हमेशा दलित समाज का शोषण और उत्पीड़न किया है, और अब बाबा साहेब का अपमान कर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने दावा किया कि दलित समाज इस अपमान का जवाब देगा। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी और जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी ने कहा कि

सपा और कांग्रेस पहले भी बाबा साहेब का अपमान करती रही हैं, और यह उनकी ओछी राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दलित समाज अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र