पेटीएम पेमेंट बैंक से 1.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

0
239

साइबर अपराधियों ने पेटीएम पेमेंट बैंक से धोखाधड़ी करके एक कंपनी
को कथित रूप से 1.15 करोड़ रुपये की की चपत लगा दी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस नेबताया कि जालसाजों ने पेटीएम के वॉलेट में छेड़छाड़ करके ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

साइबर अपराध थाने के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड कंपनी के
अधिकारी की ओर से पुलिस को इस मामले में शिकायत दी गई है जिसके आधार पर मामला दर्ज कर
लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में कंपनी के अधिकारी की तरफ से दी गई शिकायत पर 136
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

पेटीएमपेटीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here