Dadri :अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर पॉलीथिन उन्मूलन अभियान लगातार जारी

0
294

पॉलीथिन उन्मूलन अभियान

Dadri अधिशासी अधिकारी सुश्री शालिनी गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता जयपाल सिंह व एसबीएम प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौर के निर्देशन में रेलवे रोड पर प्लास्टिक पर छापेमारी की कार्रवाई की गई।

सुश्री शालिनी गुप्ता ने बताया कि शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक 1 जुलाई 2022 से पूर्णतः बैन कर दी गई है परन्तु लोग इसका प्रयोग अभी भी कर रहे है । जिसका सीधा प्रभाव हमारे पर्यावरण पर पड़ रहा है । पालिका ईओ द्वारा दादरी नगर के सभी दुकानदार और आम जनता से आह्वाहन किया है कि पॉलीथिन का प्रयोग ना करें इसके स्थान पर कपड़े से बने थैले का प्रयोग करें।आज पालिका द्वारा 3000 रुपए पॉलीथिन पर जुर्माना वसूल किया गया ।

अवर अभियन्ता द्वारा बताया गया कि अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर पॉलीथिन उन्मूलन अभियान लगातार जारी रहेगा। पॉलीथिन जब्तिकरण अभियान में अवर अभियन्ता जयपाल सिंह एवं नरेंद्र सिंह राठौड़, बिजेंद्र, जय प्रकाश, विक्रम भाटी,राहुल,संजीव जमादार,मुकेश, इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहें।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here