जेवर से शुरु हुयी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

0
207

नोएडा।आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 10:30 बजे आयोजित की गई।यात्रा जेवर ब्लॉक किशोरपुर गांव से शुरू होकर सबोता जेवर मॉडलपूर् नीमका जहांगीरपुर और भट्टा शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माला अर्पण कर राम धुन बजाकर यात्रा का समापन किया गया।

गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा , महिला जिला अध्यक्ष राधा रानी ने इस यात्रा की अगुवाई की।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता गण व सभी कार्यकर्ता व ब्लाक कांग्रेस के सभी नेता गण, पदाधिकारी, इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा बने, और इस यात्रा को सफल बनाने, जन जन को इस यात्रा से जोड़ने में अपना योगदान दिया।

इस मौके पर एससी जिला अध्यक्ष धर्म सिंह जीनवाल,जिला उपाध्यक्ष रामभरोस शर्मा, जिला महासचिव मुकेश शर्मा,मीडिया प्रभारी कल्पना सिंह, जेवर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा,दनकौर ब्लॉक अध्यक्ष नितेश शर्मा, आकाश पंडित,जिला महासचिव गौरव लोहिया,युवा दादरी विधानसभा अध्यक्ष जीतू पंडित समेत सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here