SCRAP का अवैध कारोबार करने वाले कुख्यात बदमाश रवि काना के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

0
247

नोएडा की बीटो-दो पुलिस ने सरिया और कबाड़ का अवैध कारोबार
करने वाले कुख्यात बदमाश रवि काना समेत 16 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

दो दिन पहले ही सेक्टर-39 थाने में एक युवती ने गैंगस्टर रवि काना के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा
दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य
आरोपी रवि अभी फरार है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के एक प्रवक्ता ने बताया कि थाना बीटो-दो के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने
एक गोपनीय सूचना के आधार पर दादूपुर गांव निवासी रवि नागर उर्फ रवि काना समेत 16 लोगों के
खिलाफ गैंगस्टर एक्ट (उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम) में मुकदमा
दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि इस गिरोह के लोग सरिया और कबाड़ के अवैध
कारोबार में लंबे समय से लिप्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here