बजट नहीं बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र : पंडित रवि शर्मा

0
297

नोएडा। गुरुवार को लोकसभा में पेश हुए बजट की सेक्टर 22 आरडब्ल्यूए संरक्षक, ब्राह्मण रक्षा दल के मुख्य संरक्षक व समाजवादी पार्टी से प्रदेश सचिव पंडित रवि शर्मा ने जमकर आलोचना की है। उनका कहना है कि यह बजट भाजपा का बजट है और इसे चुनाव को देखकर बनाया गया है।

इसमें जनता को केवल झुनझुना मिला है। महंगाई, बेरोजगारी, किसान, नौजवान की इसमें कोई बात नहीं की गई है। व्यापारियों, उद्यमियों व टैक्स पेयर को कुछ राहत नहीं मिली है। जनता को बस इसमें लुभावने सपने दिखाए गए हैं जो कि कभी हकीकत में नहीं बदलेंगे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए अपना घोषणा पत्र बनाया है। यह बजट आम आदमी की थाली से निवाला छीनने वाला बजट है।

लोगों को उम्मीद थी कि जीएसटी के स्लैब कम होंगे युवाओं को रोजगार के लिए नई स्कीम निकलेगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here