गौतमबुद्धनगर की आरती सिंह और प्रिंस कुमार में प्रदेश में किया जिले का नाम रोशन

0
159

नोएडा।भारतीय बौद्ध महासभा की युवा एवम् बाल विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ग्राम निठारी स्थित बी एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा आरती सिंह ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रिंस ने छठा स्थान प्राप्त किया।

डॉ आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2023 जूनियर एवम् सीनियर वर्ग में 36 जनपदों के 125 परीक्षा केंद्रों पर 18 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रथम स्थान प्राप्त करने समिति के सदस्यों ने आरती सिंह को 10000 रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

बी एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में दोनो बच्चों को सम्मानित करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश अंबावता ने कहा की आज बच्चों ने अपने साथ साथ विद्यालय का भी नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। एक छोटे से गांव में पढ़े बढ़े इन बच्चों ने अपने संघर्ष से यह मुकाम हासिल किया और निश्चित ही अपनी प्रतिभा से भविष्य में एक बड़ा मुकाम हासिल करेंगे।

गौतमबुद्धनगर गौतमबुद्धनगर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here