नवयुवक सरस्वती पूजा समिति के द्वारा सरस्वती पूजा कार्यक्रम का आयोजन

0
305

नोएडा।नवयुवक सरस्वती पूजा समिति के द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नोएडा के
सेक्टर -41में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया।

सरस्वती पूजा के मुख्य अतिथिके रुप में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम
ने जिला उपाध्यक्ष बीजेपी सतेंद्र नागर व समिति के पदधिकारियों सहित विधि विधान के साथ माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।श्री बिमला बाथम ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि माता सरस्वती को विद्या की देवी कहा जाता है।

प्रत्येक क्षेत्र में ज्ञान के अभाव में कोई भी कार्य दक्षता एवं कुशलता के साथ करना संभव नहीं है।ऐसे में जीवन के हर एक क्षेत्र में हमें ज्ञान की देवी के आशीर्वाद की आवश्यकता होती है।इसी के साथ उन्होंने उपस्थितजन को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देकर सभी के लिए मंगलकामनाएं की।

इस मौके परउत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम,जिला उपाध्यक्ष बीजेपी सतेंद्र नागर,समिति के संरक्षक उमेश गुप्ता,कार्यक्रम अध्यक्ष सौरभ बैसोया, नंदन जायसवाल,
निखिल,हरिओम आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here