ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने स्कूल जा रहे टीचर को मारी गोली

0
279

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर इलाके में बुधवार सुबह बदमाशों ने
स्कूल जा रहे एक टीचर को गोली मार दी। गोली उनके कान के पास लगी है। टीचर को इलाज के लिएअस्पताल में भर्ती कराया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किसी पुराने विवाद के चलते तो यह हमला नहीं हुआ।

पुलिस से मिसी जानकारी के मुताबिक, थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत रकीब हुसैन उर्फ रिहान (26 वर्ष)
सुशील मॉडर्न स्कूल साकीपुर में पढाते हैं। बुधवार को वो पढाने के लिए जा रहे थे, तभी साकीपुर गांव में
दो लड़के (उम्र करीब 17/18 वर्ष) आए और उनसे बातचीत कर उनका नाम पूछा और रकीब को गोली
मार दी। गोली दाहिने कान के पास लगी है। 0अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

पुलिस ने बताया कि घायल रकीब हुसैन की स्थिति सामान्य है, खतरे से बाहर है, पुलिस बल मौके पर
है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पूर्व में किसी विवाद या कोई और मामला तो
नही हुआ था। कई अलग अलग बिन्दुओं पर गहनता से जंच करते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास
किये जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here