महिला उन्नति संस्था ने हरोला में चलाया जागरूकता अभियान

0
272

नोएडा।नारी शक्ति को समर्पित “नवरात्र” के अवसर पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत चलाये जा रहे नौ दिवसीय जागरूकता अभियान में आज नोएडा देहात इकाई द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सेक्टर 5 हरोला नोएडा में हुआ।

जिलाध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित करते हुए उन्हें महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया, साथ ही उन्हें अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देने को भी प्रेरित किया । महिलाए अपनी व्यस्तता एवं दोहरी, कई बार बहु जिमेवारियो को निभाते निभाते, जैसे की घर गृहस्थी एवं नौकरी के कारण अपने पर ध्यान नहीं दे पाती है, उन्हें अपने स्वस्थ पर भी विशेष ध्यान देना अति अनिवार्य है ।

समय समय पर उन्हे डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। वहीं नोएडा देहात अध्यक्ष पूजा अवाना ने बच्चो को उनकी शिक्षा का महत्व समझाते हुए, उन्हें साफ सुथरा, स्वच्छ एवं पोष्टिक भोजन,(दूध,दही,सब्जी,दलिया आदि) खाना चाहिए, जंक (चाउमिन आदि) नही खाना चाहिए, जो की सेहत के लिए हानिकारक है ।

महिलाओं को उन्हें अपने साथ साथ बच्चो की स्वस्थता पर ध्यान देना चाहिए । महिला एवं बच्चियों को 112,181,1090 एवं 1098 आदि के बारे में जागरूक किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here