गणेश महोत्सव महर्षि नगर में धूमधाम से मनाया जा रहा

0
628

महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ में इस वर्ष भी श्रीगणेश महोत्सव का आयोजन किया गया 

नोएडा: यहां भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की वैदिक विधि विधान से स्थापना की गई है। महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के मीडिया प्रभारी एके लाल ने बताया कि 28 सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से मध्यान्ह 11.30 बजे तक तथा सायं 7 बजे से पूजा-अर्चना, भजन, प्रवचन, आरती होगी।

प्रत्येक दिन के अनुष्ठानों और पूजा उपरांत विधि विधान से दसवें दिन प्रतिमा विसर्जित की जाएगी। महर्षि संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश ने बताया कि इस अवसर पर श्री गणेश सार्थक शीर्षक पाठ की आवृत्ति व अभिषेक करना, गणेश पुराण का पाठ करना व सुनना मनोकामना की पूर्ति करने वाला होता है।

इस दौरान महर्षि नगर में आयोजित भगवान गणेश की पूजा में अध्यक्ष अजय प्रकाश, शिशिर श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, श्रीकांत ओझा, कमलेश यादव, संतोष श्रीवास्तव, रामेंद्र सचान, गिरीश अग्निहोत्री, यादवेंद्र यादव, एसपी गर्ग, एलएम सोम, सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here