सचिन गोयल बने प्रदेश महामंत्री एवं Greater noida अध्यक्ष

0
34

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल

Greater noida उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि व्यापार मंडल को अधिक गतिमान करने के लिए ग्रेटर नोएडा से उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल को Greater noida का अध्यक्ष घोषित किया गया है l

विकास जैन ने बताया कि सचिन गोयल एक निष्ठावान कर्मठ कार्यकर्ता है l वो हमेशा व्यापार हितों के लिए कार्य करते हैं l GST व्यापार बंधु मीटिंग व अन्य सभी मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं l सचिन गोयल धार्मिक व सामाजिक प्रवृति के होने के कारण आज इस मुक़ाम पर पहुँचे हैं lसचिन गोयल व उनकी टीम द्वारा हर बारस को Greater noida में भंडारा भी आयोजित किया जाता है l


Greater noida अध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल को सचिन गोयल के ग्रेटर नोएडा से अध्यक्ष बनने पर नई ऊर्जा प्राप्त होगी l

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here