शाहबेरी एलिवेटेड रोड पर Greater Noida Authority की लगी मुहर

0
237

Greater Noida Authority

Greater Noida Authority बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 4 से शाहबेरी होते हुए एनएच-24 तक एलिवेटेड रोड बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि इससे करीब 2 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। जल्द ही शाहबेरी मार्ग कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आबादी तेजी से बढ़ रही है। आने वाले 10 वर्षों में 15 से 20 लाख आबादी रहने वाली है। नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने से भी यातायात का लोड बढ़ेगा। इसे ध्यान में रखते हुए एक मूर्ति चौराहे से एनएच-24 तक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है। इस पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से सहमति मिल चुकी है। निर्माण में सहयोग के लिए भी एनएचएआई तैयार हो गया है।

शाहबेरी एलिवेटेड रोड पर खर्च होंगे 400 करोड़ रुपये

Greater Noida Authority सीईओ एनजी रवि कुमार अप्रूवल के बाद अब इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि शाहबेरी एलिवेटेड रोड को बनाने में लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

10 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

एलिवेटेड रोड के बनने से ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद व नोएडा एयरपोर्ट आने-जाने वालों को सहूलियत होगी। बताया जा रहा है कि इसके निर्माण से करीब 10 लाख लोगों को आवागमन सुगम होगा।वहीं, रीजलन कनेक्टीविटी रोड मानते हुए इस रोड पर होने वाले खर्च को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा और गाजियाबाद अथॉरिटी मिलकर वहन करेंगे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here