Greater noida:पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

0
137

महराजगंज सांसद पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

Greater noida।केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महराजगंज सांसद पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया।कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पटाखों और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।


इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष व हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने जिला कार्यालय सेक्टर स्वर्ण नगरी पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बाटकर खुशी जाहिर की।इस मौके पर श्री प्रधान ने पंकज चौधरी को भाजपा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सुनील भाटी सिरसा,गजेंद्र नागर, सुनील नागर, मनीष ठाकुर, रोशन सिंह,सोनू सिंह,सुनील गुप्ता,मनमोहन,राहुल चौहान, मुकेश भाटी,शंकर लाल गौतम, अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here