YEIDA की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर

0
187

YEIDA

Noida :YEIDA की 84वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। इस दौरान 9700 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। इस बोर्ड बैठक में करीब 23 प्रस्ताव पास किए गए।

सबसे बड़ा फैसला किसानों के भूमि अधिग्रहण को लेकर रहा, जहां अब सभी किसानों को 4300 प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से प्राधिकरण मुआवजा देगी ।पहले यह मुआवजा केवल जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के लिए था लेकिन अब यह YEIDA जो भी जमीन अधिग्रहण करेगी सभी किसानों के लिए लागू होगा इस पर बोर्ड बैठक में मुहर लग गई है।

बोर्ड बैठक में फैसला लिया गया कि एयरपोर्ट के विकास और जमीन अधिग्रहण पर 1102 करोड़ होंगे खर्च होंगे,वही एयरपोर्ट में CISF के लिए कैंपस बनाया जाएगा।CISF के MARRIED (शादीशुदा) कर्मियों के 477 फ्लैट्स बनाए जाएंगे।एयरपोर्ट के पास रेस्क्यू सेंटर भी बनाया जाएगा।सभी किसानों को अब 4300 रुपए प्रति वर्ग मीटर से अब यमुना अथॉरिटी भुगतान करेगी, पहले सिर्फ एयरपोर्ट के लिए किसानों के लिए यह व्यस्था थी।

ESIC को 30 एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी ।ESIC देश की पहली हेल्थ यूनिवेसिटी बनेगी, साथ ही कैंसर और ट्रॉमा सेंटर बनेगा। हेरिटेज सेंटर बसाने के लिए मथुरा में एक ऑफिस बनाया जाएगा। प्राधिकरण ने 9700 करोड़ रुपए का बजट पारित किया। बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here