UP udyog vyaapaar mandal के पदाधिकारियों की हुयी बैठक

0
237

udyog vyaapaar mandal

Noida।उत्तर प्रदेश udyog vyaapaar mandal  के अधिकारियों और व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक एनसीआर के अध्यक्ष और Noida कार्यकारी सुनील गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई।

इस बैठक में उत्तर प्रदेश udyog vyaapaar mandal के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक में सर्वप्रथम सुनील गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया।इस बैठक में डॉ संजय गुप्ता अध्यक्ष रामाज्ञा स्कूल (ग्रुप) को जिला गौतम बुद्ध नगर का मुख्य संरक्षक एवं राजकुमार गर्ग चेयरमैन एवरग्रीन स्वीट्स एवं ग्रुप को प्रदेश में जिला गौतम बुद्ध नगर की तरफ से नामित करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। इसके उपरांत बैठक को संबोधित करते हुए मुकुंद बिहारी मिश्रा ने बताया कि प्रदेश एवं जिलों की समितियां बनने के उपरांत अगली बैठक आगरा में होगी।

udyog vyaapaar mandal के पदाधिकारियों की हुयी बैठक
udyog vyaapaar mandal के पदाधिकारियों की हुयी बैठक

इस बैठक में उन्होंने Ncr अध्यक्ष को Noida ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारी/विशिष्ट व्यापारियों के साथ आने के लिए आमंत्रित किया एवं Noida महानगर के पदाधिकारीयों को प्रदेश सदस्यता भी ग्रहण कराई गई। इसके बाद व्यापारियों से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में सभी को अवगत कराया गया।

Noida चेयरमैन द्वारा व्यापारियों से संबंधित कुछ सवाल उठाये गए और उनसे उनके समाधान हेतु सरकार से बात करने के लिए कहा गया।इस बैठक में अध्यक्ष सुधीर चन्द्र पोरवाल, वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, फूल सिंह यादव संगठन महामंत्री, राहुल भाटिया महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, गोविंद अग्रवाल उपाध्यक्ष, विक्रम सेठी उपाध्यक्ष, नवीन पोरवाल, जेएस बेदी, सुनील वर्मा, डॉक्टर शैलेंद्र पोरवाल सचिव, धर्मवीर बंसल, आर के गुप्ता के सहित ग्रेटर नोएडा एवं दादरी के पदाधिकारी भी इस बैठक मे उपस्थित रहे!

Visit Our Social Media Pagehiss:-

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-MSP गारंटी कानून लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here