UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में परिवहन विभाग भी बना आकर्षण का केंद्र

0
64

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025

Greater noida :UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ परिवहन विभाग का स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहा। नवनियुक्त परिवहन आयुक्त श्रीमती किंजल सिंह ने यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ अपर परिवहन आयुक्त श्री मयंक ज्योति, संभागीय परिवहन अधिकारी गाजियाबाद श्री प्रमोद कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नोएडा श्री सियाराम वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

हॉल नंबर 4 के द्वितीय तल पर लगाए गए स्टॉल पर विभाग की वर्तमान सफलताएं और आगामी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। ड्राइविंग सिम्युलेटर मशीनें विशेष आकर्षण रहीं, वहीं फेसलेस सेवाओं और सड़क सुरक्षा संबंधी वीडियो भी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किए गए।

स्टॉल पर परिवहन विभाग की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों का विशेष प्रदर्शन किया गया। जनता को जानकारी दी गई कि यूपी में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर संपूर्ण टैक्स छूट और अधिकतम 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। 13 अक्टूबर 2025 से यह सुविधा केवल राज्य में निर्मित ई-वाहनों तक सीमित रहेगी। परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

प्रधानमंत्री के प्रस्थान के बाद परिवहन आयुक्त श्रीमती किंजल सिंह ने नोएडा स्थित आरवीएसएफ वाहन स्क्रैप सेंटर, टोयोटा और मारुति यूनिट का निरीक्षण किया। स्क्रैप यार्ड की क्षमता, सुरक्षा मानक और प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने विभागीय सहयोग का आश्वासन दिया।

इसके अलावा, उन्होंने जुलाई से मान्यता प्राप्त ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर वाई बी बिल्डर का भी दौरा किया। यहां ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया और ऑटोमेटेड रिजल्ट सिस्टम का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष निर्देश दिए कि महिला और बुजुर्ग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय व सुविधा दी जाए।केंद्र प्रभारी श्री योगराज सिंह ने उन्हें विश्वास दिलाया कि अभ्यर्थियों के साथ शालीनता पूर्ण व्यवहार किया जाता है।

परिवहन आयुक्त ने सुधार की संभावनाओं पर सकारात्मक सुझाव दिए और भविष्य में आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here