जेपी विश टाउन में सपा कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताया

0
217

नोएडा।सपा नोएडा महानगर ने नोएडा सेक्टर 131 में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में पीडीए पंचायत कर लोगों को सपा कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया व वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के बारे में भी लोगों को बताने का काम किया।

जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समाज के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मन में समाज के पीड़ितों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए पीडीए के माध्यम से प्रत्येक बूथों पर जन पंचायत कार्यक्रम के तहत जनता को जगाना है।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में राजकुमार भाटी, वीर सिंह यादव,सुधीर तोमर,
विकास कुंडिया, नादिर शाह, अजीत प्रधान, बाबा भागवत, धर्मपाल बाबूजी, भारत प्रधान, भारत अवाना ,राहुल दीवान ,दिनेश अवाना,कल्लू खान केपी प्रधान सरजीत बाबा ज्ञानेंद्र प्रमुख, नितिन अवाना,नरेंद्र अवाना ,मन्नू अवाना ,जगत अवाना, जोगिंदर अवानामुख्य रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here