डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में 31 दिसंबर 2023 तक चल रहा है द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा।

0
259

आम जनमानस को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति संवेदीकृत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद गौतम बुद्ध नगर में 31 दिसंबर 2023 तक द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

इसी श्रृंखला में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आज सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये परिवहन विभाग द्वारा ब्लैक स्पॉट्स का मौके पर निरीक्षण किया गया एवं बिना हैलमेट/सीटबेल्ट, नशे की हालत, निर्धारित गति से अधिक तेज, बिना स्वस्थता प्रमाणपत्र तथा विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों एवं अन्य ट्रैफिक नियमो के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कोहरे को दृष्टिगत रखते हुये ट्रैक्टर ट्रॉली, बस, ट्रक में रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान चलाया गया एवं विद्यालय वाहनों की विशेष चेकिंग की गयी।

सहायक संभागीय के परिवहन अधिकारी प्रर्वतन ने बताया कि द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जिलाधिकारी के नेतृत्व में परिवहन निगम और बस ट्रक एसोसिएशन के माध्यम से यह अभियान जारी रहेगा।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

सड़क सुरक्षासड़क सुरक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here