आगामी 24 दिसंबर को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह होगा आयोजित

0
221

आगामी 24 दिसंबर को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर जनपद के प्रभारी एवं लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के माननीय राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने आज गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा पहुंचे, जहां पर उन्होंने दीक्षांत समारोह को लेकर की जा रही तैयारियों एवं हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड पर सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि आगामी 24 दिसंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर सभी अधिकारी गण आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को लेकर अपने कार्य योजना बनाते हुए समय रहते सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे, ताकि दीक्षांत समारोह को सकुशल संपन्न कराया जा सके।


निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा दीक्षांत समारोह को लेकर वर्तमान तक की गई कार्यवाही से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर ज्वाइंट सीपी आनंद कुलकर्णी, अपर जिला अधिकारी प्रशासन डॉक्टर नितिन मदान, सिटी मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह तथा प्राधिकरण, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here