निजी अस्पताल के खिलाफ धरने में शामिल हुए सपा कार्यकर्ता

0
215

नोएडा।निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर हो रही मनमानी के खिलाफ
मेरठ के सरधना विधायक अतुल प्रधान के साथ सपा कार्यकर्ता ने मिलकर उनका साथ दिया।
बता दे कि अवैध तरीके से संचालित अस्पतालों के खिलाफ आमरण अनशन में सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार महानगर संगठन टीम के साथ शामिल हुए।सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने बताया कि। नोएडा शहर में व प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है।

निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर लोगों से मोटे पैसे वसूल रही हैं।सरकारी अस्पतालों की स्थिति काफी दयनीय है। इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। जिन निजी अस्पतालों को सरकार द्वारा इस शर्त पर जमीन आवंटित की गई थीं कि वह गरीब लोगों का इलाज निशुल्क करेंगे।यह सब चीज सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई। महानगर महासचिव विकास यादव ने कहा कि अगर सरकार द्वारा उचित कदम नहीं उठाया जाता है तो नोएडा में भी निजी अस्पतालों के खिलाफ समाजवादी पार्टी एक बड़ा आंदोलन करने का काम करेगी।

धरने में मुख्य रूप से मोहम्मद नौशाद, रविंदर यादव, नितिन वाल्मीकि, अनुज, ध्रुव,गुलजार अल्वी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here