एसजीआई नोएडा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई लोहड़ी और मकर संक्रांति

0
256

नोएडा।देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस नोएडा, प्रतिष्ठित एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई से संबद्ध है ने सांस्कृतिक लोक नृत्य प्रदर्शन के साथ लोहड़ी और मकर संक्रांति मनाई।लोहड़ी पूरे भारत में मनाया जाने वाला एक लोकप्रिय त्योहार है, मुख्यतः उत्तर भारतीय राज्यों में, यह त्योहार फसल के मौसम की शुरुआत और सर्दियों की फसलों के पकने का प्रतीक है। उसी प्रकार मकर संक्रांति भी समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक त्योहार है और पूरे भारत में मनाया जाता है।

डॉ. बिनीता अग्रवाल, डॉ. वंदना जागलान, डॉ. नीतू मल्होत्रा, प्रियंका सरकार ने बताया कि आज हमने
सत्यम ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस नोएडा में डिज़ाइन छात्रों द्वारा शानदार लोक नृत्य प्रदर्शन के साथ दोनों त्योहार मनाए। उन्होंने अपने खूबसूरत पंजाबी परिधानों में गिद्दा और भांगड़ा का खूबसूरत मिश्रण पेश किया। इन छात्रों ने न केवल उत्साहपूर्वक भाग लिया, बल्कि अपने अनूठे अंदाज में कार्यक्रम का संचालन करने की विशेष पहल भी की।कार्यक्रम का समापन अलाव पर किया गया और पारंपरिक संगीत की धुन पर नृत्य किया गया और पॉपकॉर्न, तिल, गुड़ और मूंगफली के साथ उत्सव के लगाव और स्नेह को साझा किया गया।


सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन स्नेह सिंह, सचिव सीए प्रदीप गुप्ता ने संस्थान के छात्रों को शुभकामनाएं दीं और प्रदर्शन की बहुत सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here