मॉडर्न स्कूल में प्रश्नोत्तरी परीक्षा संपन्न हुयी

0
360

नोएडा।भारत विकास परिषद स्वर्णिम नोएडा शाखा द्वारा आज मॉडर्न स्कूल सेक्टर-11, में भारत को जानो प्रतियोगिता के अन्तर्गत नोएडा के कई स्कूलों में सम्पन्न हुई। परीक्षाओं में प्रथम एवम् द्वितीय आये 40 छात्रों के बीच प्रश्नोत्तरी परीक्षा संपन्न कराई।

प्रोग्राम में सभी छात्रों का जोश देखने लायक़ था।शाखा सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि भारत को जानो प्रतियोगिता के इस प्रोग्राम को संपन्न करने में लगभग दो महीने का समय लगा।इस प्रोग्राम को सफल बनाने में शाखा के सभी मैम्बर्स का सहयोग रहा।प्रोग्राम में प्रांतीय टीम से अध्यक्ष पंकज सक्सेना, कोषाध्यक्ष कवित बंसल, अतुल भार्गव व स्वर्णिम शाखा

अध्यक्ष अजय अग्रवाल,ओम प्रकाश बंसल, सुमन गुप्ता, अंशु अग्रवाल, स्मृति गुप्ता, कल्पना अग्रवाल, महिन्द्र शाह, मुकुल बाजपेयी इत्यादि शहर के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here