UPRERA में सुनवाई पर न आना इन बिल्डर्स को पड़ा भारी

0
344

 UPRERA

UPRERA ने 4 प्रोमोटर्स को उनकी 12 शिकायतों में आने वाले माह की विभिन्न तिथियों पर निर्धारित बेंच की ऑनलाइन सुनवाई में लगातार अनुपस्थित रहने पर इनके खिलाफ अखबारों में उपस्थित होने एवं अपना पक्ष रखने के लिए सार्वजनिक सुचना जारी की है।

                  UPRERA की कई तारीखों से गायब थे बिल्डर
UP RERA की विभिन्न पीठों की सुनवाई में कई तिथियों पर उपस्थित न होने वाले पक्षकारों को समाचार पत्रों में सार्जनिक सुचना के जरिये उपस्थित होने का अंतिम मौका दिया जाता है। सुनवाई में उपस्थित न होने से शिकायतकर्ता/ पक्षकार की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है तथा उनकी सुनवाई अगली तिथि के लिए निर्धारित करनी पड़ती है जो रेरा अधिनियम के उद्देश्यों के विपरीत एवं आवंटी या अन्य हिस्सेदारों के हितों के प्रतिकूल है।

 इन बिल्डर्स पर हैं ज्यादा शिकायतें
सबसे ज्यादा, 8, शिकायतें मेसर्स उत्तम स्टील एवं एसोसिएट (कंसोर्टियम) की है। इसके अलावा रुद्रा बिल्डवेल होम्स प्रा. लि. की 2, तथा अंसल हाई टेक टाउनशिप लिमिटेड व सनसिटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की 1-1 शिकायतें शामिल है। ई-कोर्ट के माध्यम से सुनवाई में जुडने के लिए पक्षकारों को नियत सुनवाई तिथि से 2 दिन पहले रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर और ई-मेल आईडी पर लिंक भेज दिया जाएगा।
जिसपर क्लिक करके पक्षकार किसी भी स्थान से सुनवाई में जुड़ सकते है। जैसा कि यू.पी. रेरा ई-कोर्ट मॉडल के अनुरूप घर खरीदारों के शिकायतों की सुनवाई ऑनलाइन माध्यम से कर रहा हैं जिसमे किसी भी पक्ष को यू. पी. रेरा के कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।

यदि प्रोमोटर इस सार्वजनिक सुचना के बाद भी सुनवाई में उपस्थित नहीं होते है तो रेरा अधिनियम के प्राविधानों के तहत पीठों द्वारा शिकायतकर्ता/ आवंटियों के हितों का ध्यान रखते हुए एकतरफा फैसला दे दिया जाएगा जिसके जिम्मेदार स्वयं प्रोमोटर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here