spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाजन-जागरण यात्रा के सन्दर्भ में सरस्वती शिशु मंदिर में प्रेस वार्ता

जन-जागरण यात्रा के सन्दर्भ में सरस्वती शिशु मंदिर में प्रेस वार्ता

नोएडा।विश्व हिन्दू परिषद नोएडा महानगर की कार्यकारिणी ने जन-जागरण यात्रा के सन्दर्भ में आज सरस्वती शिशु मंदिर में प्रेस वार्ता की।जिसमें 21.01.2024 को जन जागरण यात्रा के लिए सभी लोगों को नोएडा हाट, सेक्टर 33 के निकट मैदान में एकत्रित होने लिए कहा।

महानगर मंत्री दिनेश महावर ने कहा कि हम भारतवासी बहुत सौभाग्यशाली है जो कि 500 वर्ष के बाद अयोध्या में श्री राम लला का मदिर बनते हुए हम देख पा रहे हैं।इसलिए हम सब इस ऐतिहासिक पल को इस यात्रा के माध्यम से जन जन तक ले जाना चाहते है

जिससे नोएडा का हर व्यक्ति श्री राम की कृपा प्राप्त कर सके।उन्होंने यात्रा के पथ के बारे में बताया कि यह यात्रा नोएडा हाट के निकट मैदान से निकाली जाएगी और निठारी- अट्टा – नया बांस- हरोला- बांसबल्ली मार्केट – मेट्रो हॉस्पिटल सेक्टर 12 – चौड़ा मोड़ – 12-22 तिराहा – शिव मंदिर सेक्टर 22 – रजत विहार- बिसनपुरा – ममूरा – कंचनजंगा – गिझोड़ – होशियारपुर – मोरना – शिशु मंदिर C 41, सेक्टर 12 पर समाप्त होगी।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर कार्यवाह व अक्षत वितरण के कार्यक्रम संयोजक मान सत्येंद्र ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज में भगवान राम का संदेश जन जन में पहुंचाना है।नोएडा महानगर में 1065 टोली अक्षत वितरण के लिए बनाई गईं जिसमें 3500 पुरुष और 600 मातृशक्ति ने भाग लिया और 340000 परिवारों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अक्षत वितरण किया है।22 जनवरी को श्रीराम लला जी की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन नोएडा शहर में 475 मंदिरों में बड़े बड़े धार्मिक आयोजन जैसे अखंड रामायण पाठ, सुंदर कांड पाठ, श्री राम भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ व भंडारे होने हैं।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अनिल चौहान , विश्व हिन्दू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष सत्यवीर , महानगर कोषाध्यक्ष अनिल, महानगर धर्म प्रसार प्रमुख राजीव शर्मा ने भाग लिया।अंत में विश्व हिन्दू परिषद की महानगर अध्यक्षा श्रीमती छाया सिंह ने सभी नोएडा निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी मंदिरों में भव्य कार्यक्रम करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र