हजारों जींस की पैंट चोरी करने वाले कर्मचारी को फेज तीन थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार

0
256

सेक्टर-67 स्थित कंपनी से हजारों जींस की पैंट चोरी करने वाले कर्मचारी
को फेज तीन थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। कंपनी प्रतिनिधि ने इस मामले में
कुछ दिन पहले संबंधित थाने में केस दर्ज कराया था। आरोपी कर्मचारी की पहचान कानपुर देहात निवासी
गोपाल बाथम के रूम में हुई। गोपाल ने कंपनी में पद पर रहते हुए कई बार हजारों पैंट चोरी की।
आरोपी के कब्जे से चोरी की 3183 पैंट बरामद हुई हैं।

मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी को मामूरा
गली नंबर दो के पास से दबोचा गया। चोरी के कुछ पैंट आरोपी पूर्व में ही बेच चुका है। केस दर्ज करने
के बाद जब पुलिस ने संबंधित कंपनी के अंदर और बाहर की सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी तो उसे आरोपी
कर्मचारी के बारे में अहम जानकारी मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here