Poet premier league KPL 2024,हिंदी काव्य का अद्वितीय महाकुंभ

0
342

Poet premier league KPL 2024

Noida ललित फाउंडेशन के तत्वावधान में हिंदी साहित्य और काव्य को नई दिशा देने के उद्देश्य से “Poet premier league (KPL) 2024” का आयोजन 27 से 29 सितंबर, 2024 को अंबर हाल, Greater noida west में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में विश्वभर से 400 से अधिक कवियों की भागीदारी होगी।

Poet premier league KPL 2024,
Poet premier league KPL 2024,

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हिंदी काव्य और साहित्य को प्रोत्साहित करना और युवा पीढ़ी को इसके प्रति आकर्षित करना है। यह जानकारी नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ललित फाउंडेशन के संस्थापक कवि अमित शर्मा ने दी।केपीएल ललित फाउंडेशन के वार्षिक अधिवेशन “अभिव्यंजना” के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव के मुख्य प्रायोजक इनॉक्स ग्रुप हैं। अमित शर्मा ने कहा कि यह आयोजन कवियों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ हिंदी काव्य के प्रति नई पीढ़ी में रुचि जगाने का माध्यम बनेगा।

इस आयोजन में गणमान्य अतिथि जैसे प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, सांसद मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, क्रिकेटर सुरेश रैना, और सनथ जयसूर्या भी शामिल होंगे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-Noida को मिलेंगे दो और पार्क, 60 करोड़ रुपये होंगे खर्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here