spot_img
Homeसंगठन समाचारकिसान यूनियनParamount Builder के खिलाफ किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना

Paramount Builder के खिलाफ किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना

Paramount Builder को मिला रहाप्रशासन का सरंक्षण : बलराज भाटी

Noida. Paramount Builder के तानाशाह रवैये को चुनौती देने के लिए आठ दिनों से चल रहे अंतहीन विरोध का कोई समाधान नहीं मिलने पर भारतीय किसान एसोसिएशन (बलराज) के नेतृत्व में किसानों ने आज विरोध स्थल पर एक महापंचायत की।

महापंचायत में विभिन्न विभिन्न राज्यों के किसान संगठनों ने भाग लिया।किसानों के जनसैलाब को देखते हुए प्रशासन ने धरनास्थल को छावनी की तरह तब्दील किया गया।भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि Paramount Builder की तानाशाही इस कदर बढ गई है कि जिन निवासियों के पैसों से अपनी जेब गर्म कर रहा है उन्ही लोगों की समस्याओ को सुनने उनके बीच नही आ रहा है।

Paramount Builder के खिलाफ किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना
Paramount Builder के खिलाफ किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना

बलराज भाटी ने कहा कि बिल्डर को प्रशासन का सरंक्षण मिल रहा है तभी तो बिल्डर सोसायटी के अन्दर अवैध निर्माण कार्य करा रहा है और सोसायटी निवासियों से मनमानी तरीके से प्रति माह लगभग करोडों रुपए मेंटेनेंस के नाम पर लेता है।महापंचायत को सोसायटी निवासी रामकुमार नागर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यहाँ की सुरक्षा मै तैनात एन डी एस कम्पनी की सुरक्षा इतनी लचर है कि यहाँ के निवासी सुरक्षित नही है आये दिन गम्भीर घटनाऐं होती रहती है।

इस मौके पर घटना को भारतीय किसान यूनियन प्रधान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव प्रधान,किसान संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेश भाटी, कृष्ण नागर, लोकेश भाटी हैप्पी पंडित, मोहित नागर ने सम्बोधित किया।सोसायटी निवासियों और संगठन के कार्यकर्ताओ का गुस्सा तब फूटा जब धरनास्थल पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी व Paramount Builder समस्याओ को सुनने नही पहुँचा।गुस्साए निवासियों ने पैरामाउंट बिल्डर के मेंटेनेंस आफिस व नोएडा में बिल्डर के हैड आफिस की तालाबंदी कर दिल्ली कूच करने की घोषणा कर दी।

Paramount Builder को मिला रहाप्रशासन का सरंक्षण : बलराज भाटी
Paramount Builder को मिला रहाप्रशासन का सरंक्षण : बलराज भाटी

जैसे ही धरनास्थल से किसान बिल्डर मेंटेनेंस आफिस में तालाबंदी करने के लिए कूच करने लगे तो पुलिस प्रशासन ने रोकने की कोशिश की जिससे तनाव की स्थित पैदा हो गई और किसानों और पुलिस-प्रशासन के बीच तीखी नोक-झोंक और धक्का मुक्की हुई।किसानों के बीच यूपीएसआईडीसी के सघ० प्रबंधक महेश चंद्र यादव एवं सघ० प्रबंधक धीरज शर्मा वार्ता करने पहुचें लेकिन कोई ठोस ज़वाब नहीं मिला जिससे किसानों ने उन्हें धरने पर बैठाकर आरएम से वार्ता कराने का आश्वासन दिया और समाधान का आश्वासन दिया।मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिवाल महिला विंग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

एडवोकेट विजय प्रताप,राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य चंद्रपाल बंसल,राष्ट्रीय कार्यकरणी जितेंद्र सिंह,राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य राजेश सिंह, राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य रागीलाल बाबा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी,प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष अवधेश यादव कानौज,पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी,युवा प्रदेश अध्यक्ष युवा विपिन खारी,उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष गुर्जर,उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भड़ाना, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश संगठन मंत्री विजय ठेकेदार, प्रदेश सचिव यामीन अंसारी,प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रशांत भाटी,नोएडा महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव,जिला

अध्यक्ष मुरादाबाद फहीम मंसूरी, गौतम बुध नगर जिला अध्यक्ष रामवीर भाटी,बुलंदशहर जिला अध्यक्ष हेमंत पंडित,जिला अध्यक्ष कन्नौज,जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह,मुजफ्फरनगर विकाश धोल्डली,जिला अध्यक्ष युवा हापुड़ सचिन नागर,दादरी तहसील अध्यक्ष सोविंद्र भाटी, कच्ची भाटी ब्लॉक अध्यक्ष, राहुल भाटी जिला उपाध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र वैष्णव, रामकुमार नागर, राहुल भाटी, दर्पण सिंह, एन बी जोशी, कैप्टन धर्मपाल सिंह, दीपक नागर, सोविदंर भाटी, गौराव सिंह, नवीन भाटी, महिपाल सिंह, आशु चौहान, के पी सिंह, रत्नाकर सिंह, संदीप नागर, दीपक नागर एवं सैकड़ों रेजिडेंट रहे।

Visit Our Social Media Pagehiss:-

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-land mafia का सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र