जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिलवाने के नाम पर 24 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एक गिरफ्तार

0
253

थाना सेक्टर 63 पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर 24 करोड रुपए का
घोटाला करने के मामले में मुख्य आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इस घटना मे शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि गौरव शर्मा ने छह दिसंबर 2023
को थाना सेक्टर 63 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अकील पुत्र ताहिर खान तथा उसके अन्य साथियों ने
जमीन दिलवाने के नाम पर उनसे 24 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने इस घटना में शामिल
मुख्य आरोपी अकील को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की
पुलिस तलाश कर रही है।

सिंह ने बताया कि आरोपियों ने खुद को बड़े जमींदार और राजनीतिक घराने से संबंधित होने का झांसा
देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया तथा उन्हें जमीन दिलवाने के एवज में मोटी रकम हड़प ली थी।

धोखाधड़ीधोखाधड़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here