spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाNoida Ramlila Committee रामलीला मैदान में भूमिपूजन कर श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों...

Noida Ramlila Committee रामलीला मैदान में भूमिपूजन कर श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों का श्रीगणेश

Noida Ramlila Committee

श्रीराम मित्र मंडल Noida Ramlila Committee ने आज सेक्टर-62,Noidaके रामलीला मैदान में भूमिपूजन कर श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया।

आज से रामलीला की विधिवत तैयारियाँ शुरू हो गईं हैं।इस शुभ अवसर पर श्रीराम मित्र मंडल Noida के चेयरमैन उमशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग,सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल,पवन गोयल,मुकेशअग्रवाल,एसएमगुप्ता,मुकेश गोयल,मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता,चक्रपाणि गोयल,मनीष गोयल,गिरिराज,डॉ.एसपीजैन,शांतनु मित्तल,मनीष गुप्ता सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पूजा के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मणजी, और हनुमान जी की विशेष पूजा की गई, और इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

Noida Ramlila Committee
Noida Ramlila Committee

श्रीराम मित्र मंडल Noida Ramlila Committee के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया एवं कहा कि इस वर्ष रामलीला मंचन 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक भव्य रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें 55 से अधिक कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।07 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जायेगी।समिति के चेयरमेन उमाशंकर गर्ग एवं अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने सभी उपस्थितजनों को धन्यवाद दिया।मंचन के लिए 150 फुट के स्टेज को तीन हिस्सों में विभाजित किया जाएगा,जिसमें पहला हिस्सा जंगल, दूसरा हिस्सा पहाड़ और तीसरा हिस्सा राम दरबार के रूप में सजाया जाएगा।

सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-Noida में एक बार फिर एक छात्रा छेड़खानी का शिकार हुयी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र