पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाली अपहृत हुई किशोरी

0
275

 

यूपी के नोएडा शहर से बहला फुसलाकर अपहरण की गई एक नाबालिग किशोरी को नोएडा की थाना कासना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ढूंढ लिया है। नोएडा की कासना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी किशोर को भी गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने आरोपी किशोर को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, नोएडा के थाना कासना पुलिस पर शुक्रवार को एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई
कि उसकी नाबालिग बहन बिना बताये घर से कहीं चली गई है। कासना पुलिस ने शिकायत पर कार्यवाही
करते हुए धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने किशोरी की बरामदगी के लिए कई टीमों का गठन किया। पुलिस ने नाबालिग किशोरी की तलाश के लिए लोकल इंटेलीजेंस एवं सीसीटीवी कैमरो की मदद ली। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग किशोरी को तलाश कर लिया।

थाना कासना पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त 19 वर्षीय मनोज पुत्र मदन निवासी ग्राम दतावली थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर कोर्ट के गेट नंबर 2 के पास से गिरफ्तार किया है।  आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अपहरण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here