नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन : ड्यूटी से गायब 28 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, हुए लाइन हाजिर

0
394

गौतमबुद्ध नगर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस
कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 6 दरोगा, 15 हेड

कांस्टेबल और 7 आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया है। जांच में पता चला है कि ये सभी अपनी ड्यूटी
को ठीक तरीके से नहीं कर रहे थे। ड्यूटी के समय पर सभी पुलिसकर्मी गायब थे। जिसकी वजह से
लक्ष्मी सिंह ने यह एक्शन लिया है।

इन स्थानों पर लक्ष्मी सिंह मैदान में उतरीं
जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने रविवार की रात को 9:30 बजे से 11ः00 बजे तक
कई स्थानों का दौरा किया था। उन्होंने यातायात पुलिस के डयूटी प्वाइंट का आक्समिक निरीक्षण किया
गया। निरीक्षण के दौरान लिंक स्टेडियम चौक, राय रेजिडेंसी, अट्टा चौक, एडोब चौक, सेक्टर-49,
सेक्टर-100, सेक्टर-105 और 107 चौक आदि डयूटी प्वाइंट पर यातायात कर्मी उपस्थित नहीं मिले।

एसीपी और डीसीपी से मांगा जवाब
पुलिस ने बताया कि जिस पर पुलिस कमिश्नर द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए 6 दरोगा, 15 हेड
कांस्टेबल और 7 आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया है। लक्ष्मी सिंह ने 28 पुलिस कर्मियों के खिलाफ
गैरहाजिर और अनुशासनहीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। डीसीपी
यातायात एवं सहायक पुलिस आयुक्त पवन कुमार और राजीव कुमार गुप्ता को समय 10ः24 तक अपने
क्षेत्र में उपस्थित नहीं मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

नोएडा पुलिसनोएडा पुलिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here