spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडानोएडा महानगर भाजपा ने शुरु किया लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला

नोएडा महानगर भाजपा ने शुरु किया लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला

नोएडा।नोएडा महानगर भाजपा ने लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन शुरू कर दिया है।मंडल मीडिया प्रभारी खजान सिंह चौहान ने बताया कि सैनिक विहार मंडल पर लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला आयोजित की गई।

मंडल बैठक में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक गिरीश कोटनाला रहे।उन्होंने कहा कि 25 फ़रवरी से 5 मार्च संपर्क अभियान चलेगा जिसमें भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को 20 से 40 लाभार्थीयों तक संपर्क करना है, साथ ही लाभार्थीयों से 9638002024 पर मिस कॉल करानी है

ताकि लाभार्थि को और अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती रहे।इस अवसर पर मंडल के प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सैनिक विहार मंडल के कार्यकर्ता लाभार्थी संपर्क अभियान में केंद्र सरकार की जो योजनाए चल रही है उनको ज़न ज़न तक पहुचाने का कार्य करेंगे और जो लाभार्थी है।

उनसे संपर्क करके उनकी सूक्ष्म वीडियो बनाने का कार्य करेंगे और उसे सोशल मीडिया नमो एप सरल एप पर डाउनलोड करेंगे साथ ही उन्होंने तीन बड़ी योजनाओ की जानकारी दी साथ ही मंडल उपाध्यक्ष व मंडल कार्यालय संयोजक पुष्कल गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ पर जाकर लोगों से संपर्क करने व एक फोटो लेकर सरल एप व नमो एप पर व सोशल मीडिया नेटवर्क पर डालने को कहा।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक गिरीश कोटनाला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश चौहान,मंडल प्रभारी नरेश शर्मा, वरिष्ठ नेता मानसिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता,पुर्व मंडल अध्यक्ष सूरजपाल राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान, मंडल उपाध्यक्ष रेखा चौहान, राजकुमार चौहान,पुष्कल गुप्ता, विकास शर्मा,केशव पंडित,नीरज चौहान, मधु मेहरा, रेनु बाला शर्मा, दिनेश चौहान,कुलदीप चौहान,अमन पांडे,भानु चौहान, देवेन्द्र सिंह,खजान सिंह,गिरिराज चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र